Friday, September 19, 2008

दिल्ली पुलिस के जज़्बे को सलाम !!

हिन्दुस्तान के दिल दिल्ली को धमाकों से घायल करने वाले आतंकी चैन से नहीं रह सके। दिल्ली के सपूत पुलिसवालों ने उन आतंकियों का जीना जिस तरह से हराम कर दिया है वह आनेवाले समय में किसी भी आतंकी का हौसला पस्त कर देगा। जिस तरह से दिल्ली पुलिस चुन-चुन कर आतंकियों को पकड़ रही हैं या खत्म कर रही हैं उनसे उनके साहस और वीरता को तो सलाम करना ही पड़ेगा। इसी जज़्बे से प्रेरणा ले रही अन्य राज्यों की पुलिस भी आतंकियों के साहस को पस्त कर रही हैं। देश की राजधानी में छेड़-छाड़ करने की ऐसी ही सजा की उम्मीद होती हैं और हमारी पुलिस उन उम्मीदों को पूरी कर रही हैं।
शहीद इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा ने अपने शौर्य और बहादुरी का जो मशाल जला दिया हैं वो उनके साथियों के लिए एक शाश्वत मार्गदर्शक बन जायेगा। ज्ञात हो की इंस्पेक्टर शर्मा ने चार गोलियाँ खाकर भी मानवता के दुश्मनों को हाथ से जाने नहीं दिया था और कल शुक्रवार को वे अस्पताल में शहीद हो गए। उनकी शहादत पर शिवराज पाटिल और लालकृष्ण आडवानी भी अपने आंखों के आंसू रोक नहीं पाये जो कि अस्पताल में उपस्थित हुए थे। शर्मा की कर्तव्यनिष्ठा देश के लिए एक मिसाल हैं, उनका पुत्र अस्पताल में डेंगू बीमारी से पीड़ित था उनकी परवाह से ज्यादा उन्होंने अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि माना। पूरे सात शौर्य पुरस्कार से सुसज्जित इस सेनानी के निधन पर पूरा देश व्याकुल हैं। देश की पुलिस-व्यवस्था की तमाम शिकायतें जो समाज और जनता के मन में बस गयी थीं उसे इंसपेक्टर शर्मा के इस बलिदान ने धोकर रख दिया। इनकी वीरता को पुनः सलाम !!
जय हिंद!! जय भारत!!

6 comments:

seema gupta said...

"great efforts of your to expess your regards, hatts off to Lt. Sharma jee for his bravery"

Regards

नीरज गोस्वामी said...

इंसपेक्टर शर्मा जैसे लोग ही हैं जिनके कारण हम अपना सर आज के युग में ऊंचा कर के चल सकते हैं...ऐसे वीर पुरूष को बारम्बार प्रणाम....अफ़सोस हम ही उन्हें कुछ दिनों में भूल जायेंगे...
नीरज

Suresh Chandra Gupta said...

@शहीद इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा ने अपने शौर्य और बहादुरी का जो मशाल जला दिया हैं वो उनके साथियों के लिए एक शाश्वत मार्गदर्शक बन जायेगा।

उन्हें मेरा सलाम.

Advocate Rashmi saurana said...

sach me bahut hi bahaduri ka kaam kiya hai. unko shat shat naman.

कुश एक खूबसूरत ख्याल said...

शहीद मोहन चन्द शर्मा जी को शत शत नमन..

ईश्वर से प्रार्थना है की उनकी शहादत नाकाम नही जाए..

Udan Tashtari said...

शहीद मोहन चन्द शर्मा जी को नमन एवं श्रृद्धांजलि!!!