मैं सुपरमैन हूँ और भारत सरकार से IIT में आरक्षण के लिए आवेदन कर रहा हूँ। मैं बड़े समय से पूरी दुनिया में 'crime fight' कर रहा हूँ, पर कोई नौकरी नही लगी है। सुना था IIT में admission के बाद नौकरी मिल जाती है, मगर JEE में पास होना थोड़ा मुश्किल है। इसीलिए आपसे आरक्षण मांग रहा हूँ और मैं deserve करता हूँ। अगर आप जाति के आधार पर देते हैं तो मेरी 'Man' जाति सबसे दबी-कुचली है, अब केवल इस जाति में चार लोग ही बच पाये है , Batman, Spiderman, Ironman और मैं। इसीलिए आप हमें अल्पसंख्यक कहकर भी आरक्षण दे सकते हैं। मैंने सुना है आजकल 'गब्बर सिंह' भी आपसे आरक्षण मांग रहा है। वह भी कालिया और सांबा के साथ IIT में पढ़ना चाहता है, मगर आप मेरे आवेदन-पत्र पर पहले ध्यान दीजियेगा। कहा भी गया है लूटने वालों से बचाने वालों का हाथ ज्यादा लम्बा होता है। बचाने से याद आया, कि हम लोगों को बचाते रहते हैं, यहाँ-वहाँ मचाते रहते हैं , तो इसका मतलब ये नहीं कि बहुत शक्तिशाली हैं। अरे शक्तिशाली तो आपकी सरकार है, हम बेचारे तो मीडिया हैप के शिकार हैं। हमारे पास तो एक गर्ल-फ्रेंड भी नहीं है। पता है,पता है IIT में बहुत कम गर्ल है,कोई बात नहीं एडजस्ट कर जाऊंगा, मगर अपनी बेरोजगारी नहीं सह पाऊंगा। कभी भी जॉब नहीं मिली है, कभी रिपोर्टर, कभी कैमरामैन, कभी जॉब से बाहर ,यहाँ-वहाँ भटकता ही रहा हूँ मैं। अब IIT से डिग्री लेकर आराम से कोई छोटा-मोटा जॉब करना चाहता हूँ, फ़िर गर्ल-फ्रेंड मिल जायेगी, शादी हो जायेगी, छोटे-छोटे बच्चे होंगे, वे भी IIT में पढेंगे,वे भी छोटे-मोटे जॉब करेंगे और आपको ढेर सारी दुआएं देंगे...
अरे,अरे क्या कहरहे हैं आप! एक ही सीट बचा है आरक्षण के कोटा में, तो फिर वह सीट मुझे ही दे दीजिये। देखिये Batman और Ironman तो बड़ा ही रईस लोग है, करोड़पति है,उसे आरक्षण की क्या जरूरत है । रही बात Spiderman की तो वह छोटा-मोटा जॉब थोड़े ही करेगा, उसके चाचाजी ने उससे कहा था 'Great power comes with great job'। मेरे तो कोई चाचाजी भी नही थे , इसीलिए ये सीट आप मुझे दे दीजिये ।
आपका सुपरमैन
-वैसे मेरा कोई इरादा नहीं है कि सुपरमैनजी IIT में आकर पढ़ें...वो तो आज 'वाणी' की मुलाकात में एक सामूहिक बहस चली थी IIT में आरक्षण पर...और मुझे सुपरमैनजी के ओर से बोलने को कहा गया था।
Sunday, September 20, 2009
Subscribe to:
Posts (Atom)